West Bengal Elections: टीएमसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र, इस मामले को लेकर की शिकायत
- byShiv
- 04 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन इस बीच राजनीति भी जबरदस्त हो रही है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पश्चिम बंगाल को पत्र लिखा हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस पत्र में ईसीआई के ट्रांसफर दिशानिर्देशों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अधिकारियों की बार-बार और पक्षपातपूर्ण पोस्टिंग के संबंध में शिकायत की गई है।
लिखा गया पत्र
मीडिया रिपोटर्स की माने तो तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओब्रायन ने पत्र जारी कर कहा कि मैं अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से और उनकी तरफ से यह शिकायत पत्र लिख रहा हूं, ताकि आपके संज्ञान में एक अत्यंत गंभीर मामला लाया जा सके जो चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करता है। यह मामला है- कुछ अधिकारियों की जानबूझकर और बार-बार एक ही जिले,उप-मंडल,प्रखंड में पोस्टिंग करना। इससे पक्षपात और पक्षपातपूर्ण आचरण की उचित आशंका पैदा होती है।
किया निवेदन
पत्र में कहा गया है कि विनम्रतापूर्वक निवेदन है कि भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावों के संचालन से जुड़े अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग को नियंत्रित करने वाले अपने निर्देशों में विशेष रूप से यह अनिवार्य किया है कि अधिकारियों को उनके गृह जिलों में तैनात नहीं किया जाना चाहिए।
pc- navjivanindia.com






