West Bengal: हुमायूं कबीर का सीएम शुभेंदु अधिकारी को चैलेंज, कुर्बानी होंगी, आग से मत खेलों

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी के चीफ हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को चैलेंज किया है। पश्चिम बंगाल पशु वध नियंत्रण अधिनियम 1950 के तहत राज्य सरकार द्वारा जनता के लिए जारी नोटिस पर हुमायूं कबीर ने चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार मुसलमानों से बीफ न खाने का नियम बना सकती है, लेकिन धार्मिक कुर्बानी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना चाहिए, लेकिन कुर्बानी होगी।

क्या बोले कबीर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कबीर ने आगे कहा कि गाय की कुर्बानी भी होगी, बकरे की भी होगी और ऊंट की भी होगी। कुर्बानी के लिए जो पशु जायज हैं, उनकी कुर्बानी होंगी। बीजेपी सरकार को मैं चेतावनी देता हूं, सुवेंदु अधिकारी से सीधे तौर पर कह रहा हूं कि आग से मत खेलो। अगर वे कुर्बानी पर रोक लगाने की कोशिश करते हैं तो इससे उनके लिए ही मुश्किलें खड़ी होंगी। मुस्लिम समुदाय किसी भी हाल में कुर्बानी के मामले में कोई समझौता नहीं करेगा।

खबरों की माने तो हुमायूं कबीर ने कहा कि 37 प्रतिशत से अधिक मुसलमान गाय का गोश्त खाते हैं। सबसे पहले स्लॉटर हाउस बंद करना चाहिए। उन्हें तो लाइसेंस दिया गया है। भारत सरकार तो बीफ बाहर भेजकर पैसे कमा रही है। क्या सरकार इसे बंद करेगी? उन्होंने कहा कि ईद की नमाज पढ़ने के लिए सरकार को हमें बड़ा मैदान देना चाहिए। अगर मैदान की व्यवस्था नहीं होगी, तो सड़क पर नमाज पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

pc- india tv hindi