West Bengal: विधानसभा चुनावों के बीच ED की बड़ी कारवाई, आई-पैक के निदेशक विनेश चंदेल गिरफ्तार
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल के चर्चित कोयला घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई हैं जब बंगाल में विधानसभा चुनावों में एक सप्ताह से भी कम समय बचा हैं। जांच एजेंसी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पहले भी कई ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है।
क्या कह रहे अधिकारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अधिकारियों के मुताबिक, विनेश चंदेल को दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया। ईडी ने यह कार्रवाई सोमवार को की हैं। इससे पहले ईडी ने 2 अप्रैल को दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी की थी। दिल्ली में चंदेल के ठिकानों के अलावा, बेंगलुरु में आई-पैक के एक अन्य सह-संस्थापक और निदेशक ऋषि राज सिंह के परिसर और मुंबई में आम आदमी पार्टी के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर के ठिकानों पर भी रेड डाली गई थी।
पहले भी हुई थी कार्रवाई
ईडी ने इससे पहले 8 जनवरी को इस मामले में आई-पैक के कार्यालय और इसके संस्थापक व निदेशक प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास पर छापेमारी की थी। उस दौरान मामला तब चर्चा में आ गया था, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गई थीं।
PC- india tv news






