किस बीमारी की वजह से बाल सफेद होते हैं? ये लक्षण दिखते ही डॉक्टर से लें सलाह

PC: TV9

कम उम्र में बालों का सफेद होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। कई लोग मानते हैं कि इसके पीछे मेंटल स्ट्रेस, खराब डाइट या जेनेटिक कारण हैं। हालांकि, कभी-कभी शरीर में कुछ हेल्थ प्रॉब्लम भी इसका कारण हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि किन हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं।

अगर शरीर में विटामिन B-12 की कमी होती है, तो बाल कमजोर हो जाते हैं और समय से पहले सफेद होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।

हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म से बाल झड़ना और समय से पहले सफेद होना दोनों हो सकते हैं। थायरॉइड हार्मोन का इम्बैलेंस सीधे बालों की हेल्थ पर असर डालता है।

खून में आयरन की कमी से एनीमिया होता है। इससे बालों की जड़ों को पूरा न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता, बाल कमजोर हो जाते हैं और जल्दी सफेद हो जाते हैं।

विटिलिगो एक स्किन डिजीज है जिसमें स्किन का नेचुरल रंग चला जाता है। अगर यह बीमारी स्कैल्प पर हो जाए, तो उस एरिया के बाल भी सफेद हो सकते हैं।

लगातार स्ट्रेस बालों के पिगमेंट (मेलानिन) पर असर डालता है। इससे बालों के समय से पहले सफेद होने का प्रोसेस तेज हो जाता है।

अगर आपको कम उम्र में अचानक बहुत ज़्यादा बाल सफ़ेद होने लगें, बहुत ज़्यादा बाल झड़ने लगें, या थकान, कमज़ोरी, वज़न में अजीब बदलाव जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि यह किसी अंदरूनी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है।