Year Ender 2024: साल 2024 में ये मंदिर रहे सबसे ज्यादा चर्चा में और दोनों ने ही बटोरी खूब सुर्खियां भी
- byShiv
- 09 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। साल 2024 का आखिरी महीना चल रहा है और इसके साथ ही यह महीना समाप्त हो जाएगा। इतना ही नहीं फिर एक नए साल का आगाज होगा। साल 2024 के कुछ रंग बहुत खूबसूरत थे तो कुछ बैरंग से। ऐसे में देश-दुनिया में इस साल कई अच्छी और बुरी घटनाएं घटित हुई हैं। वहीं धार्मिक लिहाज से देखें तो इस साल दो प्रसिद्ध मंदिर खूब चर्चा में रहे तो आज जानेंगे इनके बारे में ।
राम मंदिर, अयोध्या
22 जनवरी 2024 वो ऐतिहासिक दिन था जिसका गवाह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया बनी थी। जी हां 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापित की गई। अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि मानी जाती है लेकिन जन्मभूमि को लेकर काफी विवाद होने की वजह से इस मंदिर के बनने में समय लगा।
तिरुपति बालाजी मंदिर
इस साल आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भी चर्चा में रहा। तिरुपति बालाजी मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति स्थापित है। तिरुपति मंदिर का प्रसादम यानी लड्डू को लेकर कई मान्यताएं हैं। कहा जाता है कि लड्डू का प्रसाद लिए बिना तिरुपति बालाजी के दर्शन पूरे नहीं होते हैं। लेकिन इस साल तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल मिलने का विवाद सुर्खियों में रहा।
pc- aaj tak






