Year Ender 2024: साल 2024 में ये शादियां रही सबसे ज्यादा चर्चा में, एक शादी के तो देश ही नहीं विदेश में भी रहे चर्चे

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होन की और है और इसके साथ ही हर किसी को नए साल का इंतजार भी हैं। ऐसे में साल 2024 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस वर्ल्ड की कुछ चर्चित शादियां सुर्खियों में रहीं। इन शादियों ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी हलचल मचाई। तो आज जानते हैं 2024 की सबसे बड़ी शादियों के बारे में।

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट
भारत की पॉपुलर शादी की अगर बात करें तो सबसे पहले नाम मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का नाम आता है। इस शादी में शाही आयोजन हुए तो बॉलीवुड हस्तियों लेकर राजनीतिक हस्तियां भी शादी में शामिल हुईं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भारत की सबसे महंगी शादियों में से एक है। रिपोर्ट्स की माने तो इस शादी में 5000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

इरा खान- नूपुर शिखरे
इसके साथ ही जाने-माने एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान की शादी चर्चा का विषय बनी। साल 2024 में इरा खान ने नूपुर शिखरे से बड़े धूमधाम के साथ शादी की। इस शादी में इरा खान के लॉग्न टाइम, वुड बी हसबैंड की ड्रेस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी
बॉलीवुड कलाकार रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने भी इसी साल शादी की। इसके बाद दोनों ने वेडिंग प्लानिंग फॉरेन में की थी। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने वेंडिग वेन्यू को चेंज कर सभी को हैरान कर दिया था।

pc- easylame.com