Health Tips: अगर बढ़ गया हैं आपका भी ज्यादा कोलेस्ट्रॉल तो दिखने लग जाएंगे आपको ये लक्षण
- byShiv
- 20 Jun, 2024
इंटरनेट डेस्क। खान पान और बदलती लाइफ स्टायल ने लोगों को कई बीमारिया दी हैं और इनके कारण ही कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारी भी लोगों को अब परेशान कर रही है। ऐसे में ये कोलेस्ट्रॉल की समस्या आगे जाकर हार्ट की बीमारी बन जाती है। ऐसे में आज हम आपको बता रहे की कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के क्या लक्षण हैं और आप कैसे इसे पहचान सकते है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण व्यक्ति की त्वचा पर दिख जाते है। ज्यादा कोलेस्ट्रॉल के कारण त्वचा पर पीले चक्कते या लंप बन जाते हैं, जो अक्सर आंखों के आस-पास या कोहनी और घुटनों पर नजर आते हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर रक्त प्रवाह कम हो जाता है। इसके कारण हाथ या पैर में झंझनाहट या किसी फिजिकल एक्टिविटी के दौरान पैरों में अकड़न की समस्या हो सकती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण पाचन तंत्र के साथ भी समस्या हो सकती है। इसकी वजह से पित्त की थैली में स्टोन्स हो सकते हैं।
pc- tv9






