Delhi: वर्क नहीं किया तो बच्ची को धूप में खड़ा किया, फिर कमरे में कर दिया बंद, परिजनों ने कहा, डिप्रेशन में जाने के बाद हुई मौत
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में एक बड़ी घटना सामने आई हैं, यहां 10 साल की बच्ची के परिवार वालों ने स्कूली टीचर्स पर आरोप लगाया है कि बच्ची को इस कदर परेशान किया गया है कि डिप्रेशन से उसकी मौत हो गई। ईस्ट दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में सोमवार को परिवार वाले पहुंचे। वहां हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस भी पहुंची। परिवार का आरोप है कि क्लास 7 की इस बच्ची को दो टीचर्स ने इतना परेशान किया कि वह एक महीने तक तनाव में बेहोश रही, महीने भर अस्पताल में एडमिट रही और आखिर में 27 अगस्त को दम तोड़ दिया।
क्या कह रहा परिवार
जानकारी के अनुसार परिवार ने बताया कि बच्ची महीने भर इब्नेसिना अस्पताल में भर्ती रही। डॉक्टर्स ने भी बताया कि वह डिप्रेशन में थी। परिवार वालों ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, स्कूल की ओर से बताया गया है कि बच्ची पहले से ही बीमार थी। स्कूल के बाहर सोमवार सुबह परिवार वालों और अभिभावकों की भीड़ ने प्रदर्शन किया।
बच्ची की मां ने क्या कहा
जानकारी के अनुसार बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि कुछ टीचर्स उसे परेशान करते थे। 22 जुलाई को उसे जब सजा दी गई तो वह बदहवास हो गई। बच्ची बच्चों ने टीचर को बताया तो उन्होंने उसे रूम में बंद कर दिया। तबियत और बिगड़ी तब भी स्कूल वालों ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसके बाद वह डिप्रेशन में चली गई। बिलखती मां का कहना है कि बच्ची के साथ टॉर्चर किया गया है।
pc- magnific.com





