Viral Video: 30 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट में हो गया कुछ ऐसा...हर कोई दिखा प्लेट लेकर घूमता...अब वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 01 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे। अब जो वीडियो सामने आया हैं ये आपको हैरान कर देगा। जी हां इंडिगो की एक फ्लाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक भारतीय परिवार फ्लाइट के अंदर घर से लाया हुआ खाना खाते और बांटते नजर आ रहा है। परिवार के लोग ढोकला, थेपला और दूसरे पकवान प्लेट में लेकर एक-दूसरे को दे रहे हैं।
क्या हैं वीडियो में
वायरल वीडियो में परिवार के कई सदस्य अपनी सीटों से उठकर एक-दूसरे को खाना देते दिखते है। एक महिला प्लेट में खाना लेकर परिवार के बाकी लोगों को बांटती नजर आती है, टिफिन और खाने के डिब्बे खुले हुए हैं और लोग साथ बैठकर बातचीत करते हुए खाना खा रहे हैं। देखने में यह नजारा भारतीय ट्रेनों में होने वाली फैमिली ट्रिप जैसा लगता है। हालांकि, परिवार ने सफाई का भी ध्यान रखा और इस्तेमाल की गई प्लेट व कटलरी रखने के लिए एक बड़ा कचरे का बैग भी साथ रखा था।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए। कुछ लोगों ने परिवार के इस अंदाज को गलत बताया। उनका कहना था कि फ्लाइट एक बंद जगह होती है और खाने की तेज महक से दूसरे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
pc- india.com





