Health Tips: नहीं खाना चाहिए आपको ये वाले पान, हो सकता हैं सेहत को नुकसान
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। ये तो आपको भी पता होगा की बहुत से लोग खाना खाने के बाद पान का सेवन करते हैं, जबकि कुछ लोग पान में सुपारी, तंबाकू, जर्दा या दूसरी चीजें मिलाकर खाते हैं, लेकिन हर तरह का पान एक जैसा नहीं होता। खासकर सुपारी और तंबाकू वाला पान सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। सुपारी और पान मसाले का सेवन मुंह के कैंसर के खतरे से जुड़ा है।
तंबाकू वाला पान न खाएं
अगर पान में तंबाकू, जर्दा या कोई दूसरा धुआं रहित तंबाकू उत्पाद डाला जाता है तो इसे खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है। तंबाकू का कोई भी रूप सुरक्षित नहीं माना जाता, इससे मुंह, गले और शरीर के दूसरे हिस्सों में कैंसर का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा तंबाकू की आदत लग सकती है।
सुपारी वाला पान भी सुरक्षित नहीं
कई लोगों को लगता है कि अगर पान में तंबाकू नहीं है तो वह पूरी तरह सुरक्षित है, लेकिन ऐसा नहीं है, पान में डाली जाने वाली सुपारी को भी कैंसरकारी यानी कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ के रूप में वर्गीकृत किया है।
pc- abp news






