Jaipur: 2 पुलिसकर्मियों ने की पहले शराब पार्टी, फिर महिला से की छेड़छाड़, अब अपने ही थाने के लॉकअप में हुए कैद
- byShiv
- 28 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर के प्रतापनगर थाने के दो पुलिसकर्मियों पर एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। लोगों का आरोप है कि प्रतापनगर में एक फ्लैट पर शराब पार्टी करने के बाद दोनों पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे थे। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने शोर मचाने से मना किया तो उन्होंने उससे छेड़छाड़ करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित जिस थाने में तैनात थे उसी के लॉकअप में बंद है।
थे शराब के नशे में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों पुलिसकर्मियों ने शराब पी रखी थी। नशे में महिला से छेड़छाड़ का पता चलने पर सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इस पर दोनों गाली-गलौज करने लगे तो भीड़ ने दोनों पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपित पुलिसकर्मियों को छुड़ाया और पीसीआर में बैठाकर थाने ले गई। इसके बाद लोग थाने पहुंचे और वहां भी विरोध प्रदर्शन किया। अब दोनों पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
pc- facebook





