272 पूर्व जज,रिटायर्ड नौकरशाह,सैन्य अधिकारियों ने राहुल गांधी को पत्र लिख लगाई फटकार, EC पर बोलने को लेकर साधा निशाना
- byShiv
- 20 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। बिहार चुनावों के बाद देश के 272 प्रबुद्ध नागरिकों जो की पूर्व जज हैं, आईएएएस अधिकारी हैं ने मिलकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ खुला पत्र लिखा है। इनमें 16 पूर्व जज, 123 रिटायर्ड नौकरशाह (जिनमें 14 पूर्व राजदूत भी शामिल हैं) और 133 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी शामिल हैं। खुले पत्र का शीर्षक राष्ट्रीय संवैधानिक संस्थाओं पर हमला है।
क्या हैं पत्र में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पत्र में लिखा गया है, हम सिविल सोसाइटी के वरिष्ठ नागरिक भारत की लोकतंत्र पर गहरी चिंता जताते हैं। लोकतंत्र पर हमला अब बंदूक के बल पर नहीं, बल्कि जहर भरी भाषा से हो रहा है। कुछ राजनीतिक नेता नीतियों की असली बहस करने की बजाय बेबुनियाद और भड़काऊ आरोप लगाकर नाटकीय राजनीति कर रहे हैं। पत्र में लिखा गया है, पहले राहुल गांधी ने भारतीय सेना की वीरता और उपलब्धियों पर सवाल उठाए। फिर न्यायपालिका की निष्पक्षता पर उंगली उठाई। संसद और उसके संवैधानिक अधिकारियों को निशाना बनाया। अब बारी है चुनाव आयोग की।
क्या लिखा आगे
चुनाव आयोग की साख और ईमानदारी पर सुनियोजित और साजिशपूर्ण हमले हो रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बार-बार चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं। वे कहते हैं कि उनके पास ‘पक्के’ सबूत हैं कि चुनाव आयोग वोट चोरी में शामिल है। उनका दावा है कि उनके पास 100 फीसदी पक्का सबूत है। उन्होंने बेहद घटिया भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि जो सबूत उन्होंने खोजा है, वह ‘परमाणु बम’ है और जब यह फटेगा तो ईसी के पास छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी।
PC- inc.in





