India-US: विदेश मंत्री मार्काे रुबियो तीन दिवसीय भारत दौरे पर, आज गुजरात में होगी बड़ी बैठक
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो तीन दिवसीय भारत यात्रा के लिए मुंबई पहुंच गए हैं, यहां उनकी मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हुई है। बताया जा रहा हैं की दोनों के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई है। दरअसल, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका लंबे समय से लंबित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब पहुंच चुके हैं।
जामनगर का भी करेंगे दौरा
अपने दौरे के दौरान रुबियो आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के अलावा गुजरात के जामनगर स्थित ऊर्जा केंद्र का भी दौरा करेंगे। वार्ता में व्यापार समझौते को गति देने के साथ-साथ वैश्विक ऊर्जा जरूरतों और रूसी तेल आयात जैसे संवेदनशील विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। रुबियो के शाम को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित फ्रीडम 250 रिसेप्शन में शामिल होने का भी कार्यक्रम है। बुधवार को वे गुजरात के जामनगर जाएंगे, जो एक महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्र है।
गेटवे ऑफ इंडिया का किया दौरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उनके आगमन पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और रुबियो की पत्नी, जेनेट डौसडेबेस रुबियो भी मौजूद थीं। अपने तय कार्यक्रम से पहले, रुबियो और गोर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ गेटवे ऑफ इंडिया का दौरा भी किया।
pc- jagran






