Asian Para Games 2026: निषाद कुमार ने रचा इतिहास, गोल्ड किया अपने नाम, भारत के खाते में हुए 35 मेडल
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। एशियन पैरा गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अनुभवी खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन और नए खिलाड़ियों की चमक के बीच भारत ने मंगलवार को पांच गोल्ड मेडल अपने नाम किए, एथलेटिक्स भारतीय दल के लिए स्वर्णिम सफलता का सबसे बड़ा केंद्र रहा, जहां निषाद कुमार और दीप्ति जीवनजी ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के अंत तक भारत के खाते में 35 मेडल हो चुके हैं। इनमें 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
निषाद कुमार ने रचा इतिहास
निषाद कुमार मंगलवार को भारत के सबसे चमकदार सितारे बनकर उभरे, उन्होंने पुरुषों की हाई जंप टी47 स्पर्धा में 2.04 मीटर की छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता और गेम्स रिकॉर्ड भी अपने नाम किया, इससे पहले उन्होंने सोमवार को लॉन्ग जंप टी47 में भी गोल्ड जीता था। इस उपलब्धि के साथ निषाद एक ही एशियन पैरा गेम्स में दो अलग-अलग स्पर्धाओं में गोल्ड जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए। निषाद की लगातार दूसरे दिन स्वर्णिम सफलता भारत के लिए बड़ी उपलब्धि रही।
pc- india tv hindi





