AAP: दिल्ली में सरकार की 'महिला सम्मान योजना' को लेकर थाने में शिकायत दर्ज, केजरीवाल और सीएम आतिशी के लिए खड़ी हुई परेशानी
- byShiv
- 26 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है, हालांकि अभी घोषणा नहीं हुई हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं तो कांग्रेस ने भी दो लिस्टे जारी कर दी है। इस बीच आप पार्टी चुनावों से पहले कई नई योजनाओं की घोषणा भी करने में लगी है। लेकिन अब इसकों लेकर शिकायत भी थाने पहुंच चुकी है। आम आदमी पार्टी की महिला सम्मान योजना अब विवादों के साथ साथ पुलिस तक पहुंच गई है।
महिला ने की शिकायत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक महिला ने महिला सम्मान योजना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आप ने इस योजना के तहत आगामी विधानसभा चुनावों के बाद पार्टी के सत्ता में लौटने पर महिलाओं को 2100 रुपये मासिक भुगतान करने की घोषणा की है। दक्षिणी दिल्ली में दर्ज कराई गई इस शिकायत के बारे में पुलिस ने कहा कि मंगलवार को एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच कर रहे हैं। इसमें महिला सम्मान योजना के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
भाजपा ने लगाया आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आरोप लगाया कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर जनता को केवल धोखा दे रहे हैं। कहा कि इसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उधर, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस योजना के लिए पंजीकृत कई लोगों को अपना पैसा गंवाना पड़ा, क्योंकि उन्होंने बैंक खातों जैसी अपनी निजी जानकारी साझा कर दी थी।
pc- hindustan