राज ठाकरे का बड़ा बयान, देश में पांच महीने के भीतर होगा बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम, हो सकता हैं कुछ समय के लिए पीएम पद खाली हो जाएं

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने देश में अगले चार से पांच महीने के भीतर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर भी हैरानी नहीं होगी अगर कुछ समय के लिए देश में प्रधानमंत्री का पद खाली हो जाए। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राज ठाकरे ने चुनाव में बैलेट पेपर के इस्तेमाल की अपनी मांग को फिर से दोहराया है।

उठाया ये मुद्दा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुंबई प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान राज ठाकरे ने बेरोजगारी, महंगाई और परीक्षा के पेपर लीक होने जैसे मुद्दों पर जनता की नाराजगी का जिक्र किया। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति और आने वाले दिनों में अनाज की कमी होने की आशंका भी जताई। मनसे प्रमुख के मुताबिक, आने वाले समय में सरकार के सामने हालात संभालने की चुनौती खड़ी हो सकती है।

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग फिर दोहराई
राज ठाकरे ने कहा कि वह 2018 से ही चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराने की मांग करते आ रहे हैं। इस मुद्दे पर वह सोनिया गांधी, शरद पवार और ममता बनर्जी समेत कई राजनीतिक नेताओं से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना या हारना अलग बात है, लेकिन मतदाताओं को इस बात का भरोसा और संतुष्टि होनी चाहिए कि उनका वोट उसी उम्मीदवार को मिला है, जिसे उन्होंने चुना था।

pc- india tv hindi