प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की प्रदर्शनी से हटाई गई 70 तस्वीरें, दिल्ली प्रोटेस्ट के भी थे फोटोज, राजनीतिक विवाद हुआ शुरू
- byShiv
- 22 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा एक विजुअल आर्टिस्ट और फोटोग्राफर हैं, उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की कुछ तस्वीरें खींची थी। इन तस्वीरों को नो आइडिया इज फाइनल शीर्षक वाली एक प्रदर्शनी में लगाया गया था जो नई दिल्ली स्थित सांस्कृतिक केंद्र बीकानेर हाउस में लगी थी, उन्हें प्रबंधन नेहटा दिया, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। रेहान की प्रदर्शनी से हालिया विरोध-प्रदर्शनों और युवा आंदोलनों से जुड़ी 70 से अधिक तस्वीरें हटाई गई है।
हटाई तस्वीरें
‘नो आइडिया इज फाइनल’ शीर्षक वाली इस प्रदर्शनी की झलक बुधवार को दिखाई गई और यह गुरुवार से आम लोगों के लिए खुलेगी। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रेहान ने कहा, बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे हमें बताया गया कि अगर शाम पांच बजे तक तस्वीरें नहीं हटाई गईं, तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी, आयोजकों ने कहा कि ऐसी तस्वीरों की प्रदर्शनी के लिए यह सही समय नहीं है। रेहान ने बताया कि बीकानेर हाउस प्रशासन ने तिरंगे की एक तस्वीर भी हटा दी थी, जिसे उन्होंने दोबारा लगा दिया।
क्या बताया रेहान ने
रेहान ने एक बयान में कहा, ‘इन कलाकृतियों में वन्यजीव फोटोग्राफी, अमूर्त कला और भारत में हाल के युवा आंदोलनों से जुड़े फोटोग्राफ शामिल थे। मंगलवार शाम छह बजे बीकानेर हाउस के प्रबंधन ने मुझसे संपर्क किया और विरोध-प्रदर्शनों की तस्वीरों के राजनीतिक स्वरूप पर आपत्ति जताते हुए उन्हें हटाने का अनुरोध किया, उन्होंने कहा, ‘मैंने स्पष्ट किया कि मैंने प्रदर्शनी का विस्तृत प्रस्ताव और उसकी रूपरेखा काफी पहले ही बीकानेर हाउस प्रबंधन के साथ साझा कर दी थी। ऐसे में प्रदर्शनी शुरू होने से 24 घंटे से भी कम समय पहले 50 प्रतिशत तस्वीरें हटाने का अनुरोध करना अनुचित है।
pc-amar ujala




