AAP: टाइगर पर फायरिंग मामला, सिसोदिया ने कहा- महामानव ने सारी साइबर फोज Gen Z के पीछे लगा रखी, देश की सुरक्षा...
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मुंबई में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार में गुजरात की जेलें गैंगस्टर्स के लिए ‘सेफ हेवन’ बन गई हैं। सरकार ने देश की सुरक्षा के बजाय सारी साइबर फोर्स केवल जेन जी के पीछे लगा रखी है?
क्या लिखा सिसोदिया ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सिसोदिया ने एक्स पर एक के बाद एक लिखा खूंखार गैंगस्टर्स के लिए गुजरात की जेलों को ‘सेफ हेवन’ बनाकर रखा है बीजेपी ने। और इसका नुकसान पूरे देश को उठाना पड़ रहा है। और इन्होंने ही पाकिस्तान से आने वाले नशे के लिए गुजरात के पोर्ट्स को भी ‘सेफ हेवन’ बनाकर रखा है। और इसका पूरा नुकसान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी में उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने आगे कहा, जेन जी के प्रदर्शन को कुचलने और युवाओं के साथ इंटरनेट पर गाली गलौज करने में व्यस्त मोदी जी के साइबर एक्सपर्ट बताएंगे कि गैंगेस्टर्स के ये पेज, जिस पर देश के इतने बड़े स्टार्स को धमकियां दी जा रही हैं.. गैंगेस्टर्स के ये पेज भारत में ऐक्टिव कैसे हैं? क्या भारत सरकार और महामानव की सारी साइबर फोर्स केवल जेन जी के पीछे झोंक रखी है? देश की सुरक्षा के लिए भी कोई काम कर रहा है या नहीं?
PC- aaj tak,indianexpress.com






