Akshaya Tritiya 2026:अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की चाहिए कृपा तो फिर नोट करले पूजा सामग्री

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही शुभ माना गया है और कहते हैं कि इस दिन कोई शुभ कार्य किया जाए तो उसमें सफलता अवश्य मिलती है। यह ऐसा दिन होता हैं जब आपको किसी काम के लिए कोई मुहूर्त पूछने की जरूरत नहीं होती है। इस दिन दिनभर अबूझ मुहूर्त होता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026, रविवार को है और इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।

पूजा में न रहे कोई कमी
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करने से घर में बरकत आती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसलिए इस दिन पूजा में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

अक्षय तृतीया पूजा सामग्री लिस्ट
भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी मूर्ति,एक चौकी, लाल रंग का कपड़ा, पूजा की थाली में रोली, कुमकुम, अक्षत, हल्दी और चंदन रखें। भोग के लिए पीली मिठाई, सत्तू, गुड़ और ताजे फल जैसे खरबूजा या आम रखें। पूजा सामग्री में तुलसी के पत्ते अवश्य होने चाहिए और घी, मिट्टी का दीपक भी रखें। इसके अलावा जल से भरा कलश, नारियल, कलावा, सोने या चांदी का सिक्का भी अक्षय तृतीया की पूजा में रखा जाता है।

ऐसे करें अक्षय तृतीया की पूजा
अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु को चंदन का तिलक और मां लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं। इसके बाद फल, फूल, भोग अर्पित करें। इस दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। विष्णु जी के भोग में तुलसी दल अवश्य रखें, फिर घी का दीपक जलाएं और प्रार्थना करें। अक्षय तृतीया के दिन यदि सोने-चांदी की कोई चीज खरीदी है तो उसे पूजा में जरूर रखें।

pc- tv9