Andhra Pradesh: ONGC गैस के कुएं में लगी आग, 3 गांवों को करवाया गया खाली, मुंबई और दिल्ली से पहुंच रहे विशेषज्ञ

इंटरनेट डेस्क। आंध्र प्रदेश के डॉ. अंबेडकर कोनसीमा जिले के मलकीपुरम मंडल के इरुसुमंदा गांव में ओएनजीसी के एक कुएं में बड़े पैमाने पर गैस लीक की घटना सामने आई है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना ओएनजीसी अधिकारियों को दी, इसके बाद ओएनजीसी की टीम के साथ फायर ब्रिगेड और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे है।

ओएनजीसी के कुएं में लगी आग

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डॉ. अंबेडकर कोनसीमा जिले में ओएनजीसी के एक कुएं में गैस पाइपलाइन लीक होने से सोमवार को आग लग गई। यह कुआं ओएनजीसी के प्रोडक्शन कॉन्ट्रैक्टर डीप इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से संचालित किया जा रहा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आस पास के 3 गांवों को खाली करवा दिया गया है।

हालात का जायजा लेने और घटना के कारणों की जांच के लिए ओएनजीसी के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। भीषण आग को बुझाने के लिए ओएनजीसी की विशेषज्ञ टीमें मुंबई और दिल्ली से मौके के लिए रवाना हो गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की तुलना में आग की तीव्रता कुछ कम हुई है, लेकिन पूरी तरह काबू पाने के लिए विशेषज्ञों का आकलन जरूरी है।

pc- hindi.oneindia.com