Arvind Kejriwal: अब कौन चलाएगा दिल्ली में सरकार? केजरीवाल खुद जेल से या फिर इन चार नेताओं में से कोई एक

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली का शराब नीति घोटाला अरविंद केजरीवाल के भी गले की फांस बन गया इस मामले में केजरीवाल को ईडी ने गुरूवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रात होते होते दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। आप नेताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन भी किया। लेकिन अब दिल्ली सरकार के सामने नेतृत्व संकट का सवाल खड़ा हो गया। 

रात से ही इन खबरों ने जोर पकड़ लिया हैं की कौन अब दिल्ली सरकार को चलाएगा। खुद केजरीवाल ही जेल से सरकार चलाएंगे या फिर दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन होगा। उधर, आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेता अपने मुखिया की गिरफ्तारी के बाद मुखर रहे और यहां तक बोला कि जेल से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता संभालेंगे। आप के कई विधायक ऊहापोह की स्थिति में रहे कि उन्हें मुख्यमंत्री निवास तक जाना है या नहीं। 

ऐसे में अब आम आदमी पार्टी में यह भी चर्चा आम रही कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों की माने तो मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के जेल में होने की वजह से मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ही कद्दावर नेता बनकर उभरे है। वहीं यह भी कयास लगाया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी सत्ता संभाल सकती है, या फिर पार्टी राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा को भी सीएम बना सकती है।

pc- ndtv