Sports
Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में आज भारत के लिए बड़ा दिन है। जी हां आज नीरू ढांडा ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह इस इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहली भारतीय महिला बन गई हैं। 26 साल की नीरू ने 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
इसके साथ ही चीन की सन युनोंग (26 अंक) रजत और हाजर अब्दुलमलिक (21 अंक) ने कांस्य पदक हासिल किया। भारत का एशियन गेम्स 2026 में ये 5वां गोल्ड और व्यक्तिगत स्पर्धा का पहला स्वर्ण पदक है।
भारत अब तक 5 गोल्ड, 21 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुका है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने 328 अंक लेकर ट्रैप इवेंट में सिल्वर अपने नाम किया था।
pc- khabargaon.com






