Assam Elections 2026: सीएम बिस्वा सरमा का गौरव गोगोई पर बड़ा आरोप, चुनावों में पाकिस्तान कर रहा गोगोई की मदद...
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम में विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार प्रसार बंद हो चुका है। दो दिन के बाद मतदान होना हैं, लेकिन बयानबाजी का दौर जारी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्तियां होने का आरोप गढ़ा है।
लगा रहे ये आरोप
खबरों की माने तो उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने सीएम सरमा की पत्नी की या उनके परिवार की दुबई में संपत्ति होने, अमेरिकी कंपनियों या मुखौटा कंपनियों में संपत्ति होने का आरोप लगाया था।
साधा निशाना
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मेरी पत्नी पर लगाए गए आरोप चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए लगाए गए हैं, जो कानून के तहत दंडनीय है बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ जो दस्तावेज इस्तेमाल किए, वे ’पाकिस्तानीज इन अजमान’ नाम के एक सोशल मीडिया समूह से लिए गए थे और उनकी तस्वीर को किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के खोए हुए पासपोर्ट पर छेड़छाड़ कर लगाया गया था। उन्होंने कहा, “मुझे चिंता है कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद ली।
pc-






