Assam Elections 2026: कांग्रेस का बड़ा आरोप, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट कैसे? मुख्यमंत्री पर लगे गंभीर....

इंटरनेट डेस्क। असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यहा आरोप प्रत्यारोप का दौर भयंकर चल रहा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के लगाए आरोपों को लेकर उनपर तीखा हमला किया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने पवन खेड़ा की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह और उनकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा इस मामले को लेकर 48 घंटे के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ क्रिमिनल केस और मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।

क्या लिखा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रविवार एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में मुख्यमंत्री ने पवन खेड़ा के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस पर झूठी और बेबुनियाद अफवाह फैलाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, ‘आज पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस पार्टी के अंदर बैठी गहरी हताशा और घबराहट की झलक साफ-साफ दिखाई दी है।

पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दरअसल, कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पारिवारिक संपत्ति और वित्तीय लेन-देन को लेकर उनपर और उनकी पत्नी पर कई आरोप लगाएं। इसके साथ, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की वाइफ के पास तीन अलग-अलग पासपोर्ट कैसे है? उन्हें तीन पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या वे कोई अपराधी हैं? उन्होंने आगे सवाल उठाया कि क्या हिमंता बिस्वा सरमा के पास के भी एक से ज्यादा पासपोर्ट मौजूद हैं? क्या वे असम चुनाव हारने के बाद कहीं भागने की तैयारी में हैं? हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे? 

pc- x.com