Assam Elections 2026: भाजपा की आई सरकार तो असम में महिलाओं को मिलेगा ये खास तोहफा, युवाओं को नहीं जाना पड़ेगा...
- byShiv
- 31 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। असम में होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा पूरी तैयारी के साथ काम कर रही है। पार्टी की और से टिकट बंट जाने के बाद अब घोषणा पत्र जारी कर दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने असम विधानसभा चुनाव के लिए गुवाहाटी में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया। इसमें पार्टी ने विकास, जन कल्याण, युवाओं के लिए रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और असमिया पहचान व मूल निवासियों की सुरक्षा से जुड़े अपने प्रमुख वादों का जिक्र किया है। इस अवसर पर गुवाहाटी में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया एवं पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
क्या कहा सीतारामण ने
इस दौरान सीतारमण ने कहा, बीजेपी का घोषणापत्र असम में एक दशक के परिवर्तन पर आधारित है, जो कांग्रेस 60 वर्षों में भी नहीं कर पाई। नॉर्थ-ईस्ट के दीर्घकालिक विकास पर कांग्रेस को कोई ध्यान नहीं था। बता दें कि असम में विधानसभा की 126 सीटों के लिए एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी।
क्या हैं घोषणा पत्र में
बीजेपी के घोषणापत्र में भूमि, विरासत और मूल असमिया लोगों की गरिमा की रक्षा का वादा किया गया है।
भूमि जिहाद के खतरे से निपटने के लिए कड़े कदम उठाएंगे।
महिलाओं को अरुणोदय योजना में ₹3,000 मासिक।
असम को भारत के पूर्वी प्रवेश द्वार के रूप में स्थापित करने के लिए 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
बीजेपी के घोषणापत्र में मूल निवासियों की जमीन, विरासत और सम्मान की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा के लिए पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया है। भाजपा के संकल्प पत्र में 31 वादे किए गए हैं, जिनमें बांग्लादेशी मियांओं से अतिक्रमित जमीन वापस लेना, समान नागरिक संहिता लागू करना, राज्य का विकास सुनिश्चित करना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना शामिल हैं।
BJP ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) और 2 लाख नौकरियों का वादा किया। सीएम ने कहा कि हम असम में UCC लागू करेंगे, जिसमें छठी अनुसूची और ST क्षेत्रों को छूट दी जाएगी। हम 'लव जिहाद' के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे।
pc- ddnews.gov.in/en





