AUS vs BAN: तमीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले बने पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज
- byShiv
- 14 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डार्विन टेस्ट में शतक ठोक दिया है। तमीम ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी पारी खेलने का बांग्लादेशी रिकॉर्ड हसन सरकार के नाम था। उन्होंने 2003 में 76 रन बनाए थे। 25 साल के तमीम के करियर का यह दूसरा ही टेस्ट मैच है।
25 साल के तंजीद हसन तमीम का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला शतक है। उन्होंने 188 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने 8 चौकों के अलावा एक छक्का भी मारा। यह ओवरऑल टेस्ट में किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा शतक है। 2006 में शहरियार नफीस ने फतुल्लाह में 138 रनों की पारी खेली थी।
नाथन लायन ने पवेलियन भेजा
तमीम हसन शतक लगाने के बाद ज्यादा समय क्रीज पर नहीं टिक पाए। वह 101 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने उनका विकेट लिया। 197 गेंदों पर तमीम के बल्ले से 101 रन निकले। यह 2022 में डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महमुदुल हसन जॉय के 137 रन के बाद किसी बांग्लादेशी ओपनर का घर से बाहर लगाया गया पहला शतक भी है।
PC- cricinfo.com





