Bihar: सर्द रात में प्रेमी युगल था इस काम में व्यस्त, लेकिन पीछे से पहुंच गए लोग, फिर दोनों को देख ले गए अपने साथ और....
- byShiv
- 24 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। बिहार के जमुई में एक बड़ी ही अजब घटना सामने आई हैं। इस घटना के बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना तो सुनकर उसके होश उड़ गए। जी हां यहा हाड़ कंपा देने वाली सर्द रात में प्रेमी युगल प्रेम में डूबे थे। इसकी जानकारी कुछ ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण अचानक प्रेमी युगल के पास पहुंच गए। जब दोनों प्रेमी युगल ने लोगों को देखा तो दोनों सहम गए और डर गए। ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल को पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों की शादी करा दी गई।
कहां का है मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मामला जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के सदर थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी लड़की और खैरा प्रखंड के लड़के के बीच प्रेम संबंध था। दोनों के बीच पिछले ढाई साल से प्रेम संबंध था और दोनों तब से ही एक दूसरे से छुप छुपकर मिलते थे। लेकिन इस बार दोनों को लोगों ने पकड़ लिया।
मिलने आया था प्रेमी
खबरों की माने तो प्रेमी-प्रेमिका से मिलने सर्द रात में लखनपुर गांव गया था। दोनों चोरी-छिपे मिल रहे थे। एक दूसरे के प्यार में खोए हुए थे। तभी ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई और वे वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और स्थानीय मंदिर में उनकी शादी करा दी। बताया जा रहा है कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों बालिग हैं। वहीं प्रेमी ने कहा कि लखनपुर के आसपास के गांव में मेरी रिश्तेदारी है और मैं अक्सर आता-जाता रहता था। इसी बीच मेरी मुलाकात हुई और दोनों में प्यार हो गया।
pc- samastipurtown.com