Birthday Special: राहुल द्रविड़ हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक, पास में हैं ये महंगी कारें


खेल डेस्क। भारतीय टीम के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 11 जनवरी, 1973 को इंदौर मेें हुआ था। आज हम आपको पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, राहुल द्रविड़ की कुल संपत्ति लगभग 40 मिलियन डॉलर यानी  लगभग 320 करोड़ रुपए है। उन्होंने क्रिकेट खेलकर काफी पैसा कमाया है। इसके अतिरिक्त,ब्रांड एंडोर्समेंट, कमेंटेटर और कोच होने के नाते भी उन्होंने मोटी रकम जमा की है।

उनके पास बेंगलुरु के इंदिरा नगर में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 4 करोड़ है।  उनके कार संग्रह में एक मर्सिडीज बेंज जीएलई शामिल है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज और ऑडी क्यू5 लक्जरी एसयूवी कार भी है। उनकी मासिक आय तीन करोड़ रुपए हैं। राहुल द्रविड़ ने शानदार खेल के दम विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें