IND vs NZ: दूसरे T-20 से पहले भारत को झटका, ईशान किशन मैच से बाहर, टीम के नाम दर्ज होगी ये उपलब्धि
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट की वजह से दूसरे टी20 में नहीं खेलेंगे। ईशान किशन के दूसरे टी20 में नहीं खेलने की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने सोशल मीडिया पेज के माध्यम से दी है।
बीसीसीआई ने शुक्रवार की सुबह अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से लो-ग्रेड राइट एडिक्टर स्ट्रेन की वजह से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान चोट लगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान पर नजर रख रही है।
इसके साथ ही भारत के नाम एक उपलब्धि भी दर्ज होगी। भारत का ये 300वां टी-20 मैच होगा। ईशान की जगह दूसरे मैच के लिए भारतीय टीम में झारखंड के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। मैच में टीम इंडिया के नाम भी एक बड़ी उपलब्धि दर्ज होगी। टीम ये उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनेगी। पाकिस्तान 304 मैचों के साथ पहले स्थान पर है। वहीं भारत को अगर मैच में जीत मिलती है है तो वह 200 टी-20 जीतने वाला पहला देश बन जाएगा।
PC- jansatta






