Budget Session: लोकसभा में ऐसा क्या बोलना चाहते थे राहुल गांधी जिसके कारण रक्षा मंत्री से लेकर गृहमंत्री और स्पीकर तक ने कर दिया...
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। लोकसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जब बोलना शुरू किया तो उन्होंने कारवां पत्रिका में प्रकाशित भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब के अंश पढ़े, जिस पर विवाद शुरू हो गया। उनके ऐसा करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताई। यह सब जब घटित हो रहा था तब संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

क्या बोले भाजपा के नेता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, राहुल गांधी पहले ये बताएं कि वो किताब प्रकाशित हुई है या नहीं हुई है, अगर हुई है तो वो तब इसका उल्लेख करें, अगर नहीं हुई है तो उसका उल्लेख करने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी बस ये कहें कि वो एक पत्रिका को पढ़ रहे हैं क्योंकि यह जनरल नरवणे की किताब नहीं है, और पत्रिका तो कुछ भी लिख सकती है।

ओम बिरला ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने भी कहा कि सदन में जो कुछ बोलना है वो प्रामाणिक होना चाहिए ताकि सदन की मर्यादा बनी रहे, इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह 100 फ़ीसदी प्रामाणिक है।
राहुल गांधी क्या कहना चाहते थे?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सदन में जब बोलने के लिए खड़े हुए तो उन्होंने बताया, इस पत्रिका में नरवणे जी ने कहा है कि यह उनका संस्मरण है, जो सरकार पब्लिश नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा, मैं इस पत्रिका में से सिर्फ़ पांच लाइन पढ़ना चाहता हूं। राहुल गांधी ने डोकलाम मुद्दे पर पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की अप्रकाशित किताब और मैग्जीन के एक आर्टिकल का हवाला देते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हमला बोला।
pc- tv9, etv bharat, ndtv





