Chief Justice of India: जाने कौन हैं देश के नए चीफ जस्टिस संजीव खन्ना, कई बड़े फैसलों के लिए जाना जाता हैं

इंटरनेट डेस्क। देश को नए चीफ जस्टिस मिलने वाले हैं और उनके नाम का ऐलान हो चुका है। जी हां अगले चीफ जस्टिस संजीव खन्ना होंगे और वे 11 नवंबर को पद संभालेंगे। बता दें कि वे देश के 51वें चीफ जस्टिस होंगे। इस बारे में  कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जानकारी दी है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की थी।

कब तक होगा कार्यकाल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधान न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति खन्ना का कार्यकाल करीब छह महीने का होगा और वह 13 मई 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा, भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए माननीय राष्ट्रपति भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना को 11 नवंबर, 2024 से भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं।

जाने कौन हैं 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जस्टिस संजीव खन्ना ने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराया था। यहीं से उन्होंने कानूनी सफर की शुरुआत की थी।  जस्टिस संजीव खन्ना ने संवैधानिक कानून, मध्यस्थता, कमर्शियल लॉ, कंपनी लॉ और आपराधिक कानून सहित अलग-अलग क्षेत्रों में प्रैक्टिस की है। उन्होंने आयकर विभाग के वरिष्ठ स्थायी वकील के तौर पर काम किया है। उनकी विशेषज्ञता आपराधिक कानून में भी थी। जस्टिस खन्ना को 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट के एडिशनल जज के रूप में पदोन्नत किया गया था,2006 में वह स्थायी न्यायाधीश बन गए। 

pc- bansalnews.com