Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ करवाई शिकायत दर्ज, जाने क्या हैं पूरा मामला

इंटरनेट डेस्क। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला एक छात्रा के पिता की कथित पिटाई से जुड़ा है, दरअसल, आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज ने एक पॉडकॉस्ट में चिराग पासवान से संपर्क का दावा किया था।  इसके बाद उन्होंने पूरे मामले पर सफाई दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो चिराग ने कहा कि उनका स्वतंत्र भारद्वाज से कोई निजी रिश्ता नहीं है, उन्होंने दिल्ली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

राजनेताओं से मिलना निजी रिश्ता नहीं
मीडिया रिपोटर्स की माने ता चिराग पासवान ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं से कई लोग मिलते हैं, कोई अपनी समस्या लेकर आता है, कोई अपनी बात रखने आता है, ऐसे में किसी नेता से मिलना निजी संबंध होने का सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारद्वाज ने कई राजनेताओं के साथ उनके नाम का भी इस्तेमाल किया है। चिराग ने कहा कि उन्होंने इस मामले में स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ आधिकारिक शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने की मांग की।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा के पिता संजय के साथ कथित मारपीट हुई। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय के साथ मारपीट की, इस मामले में पहले ही दिल्ली के संसद मार्ग थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। बाद में स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह कथित तौर पर पीड़ित के सिर पर हमला करने की बात करता नजर आया, उसने चिराग पासवान समेत कई नेताओं के करीबी होने का दावा किया है। वीडियो सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया। छात्रा समेत प्रदर्शन से जुड़े लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

pc- news9live