CJP: जतंर मंतर पर प्रदर्शन से पहले ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को फ्लाइट से ही लिया गया हिरासत में
- byShiv
- 10 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का बड़े स्तर पर प्रदर्शन होना था, लेकिन उसके पहले ही प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया गया है। खबरों के अनुसार, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है।
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पूरी राजधानी में 26 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। नई दिल्ली जिले में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्मर कैमरों से लैस हैं।
खबरों की माने तो प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 600 समर्थकों को अलग-अलग जगहों से हिरासत में लिए जाने की भी खबर आ रही है। यूट्यूबर ध्रुव राठी को उनके गुरुग्राम के घर से ही हिरासत में ले लिया गया है। दिल्ली प्रशासन की ओर से वाहनों को रोकने के लिए सड़कों पर कीलें लगाई गई हैं।
pc- sj





