CJP: आज कनॉट प्लेस में सीजेपी का प्रोटेस्ट, पुलिस ने कोर्ट में कहा, अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे
- byShiv
- 16 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बता दें कि आज सीजेपी ने 16 अक्टूबर को एक बार फिर प्रोटेस्ट (लहरा दो तिरंगा) का कॉल दिया है। दिपके ने वीडियो मैसेज जारी कर लोगों से 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आने की अपील की है। हालांकि, प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस में सामान बेचने वाले दुकानदार हाई कोर्ट पहुंच गए और इस विरोध-प्रदर्शन को रोके जाने की अपील की।
कोर्ट ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हाई कोर्ट ने अभिजीत दिपके को विरोध-प्रदर्शन करने से रोकने का आदेश देने से इनकार कर दिया है। हालांकि, पुलिस ने कोर्ट को भरोसा दिया है कि वह अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगी। दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया कि वह कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शन के आह्वान को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी और उसके प्रमुख अभिजीत दिपके को कंट्रोल करने के लिए सभी संभव कदम उठाएगी। हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के इस बयान को रिकॉर्ड पर लिया।
रोकने की मांग
यह मामला पालिका बाजार, कनॉट प्लेस में सामान बेचने वाले दुकानदारों की याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया। दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने कहा- कनॉट प्लेस में सेंट्रल पार्क के बीचों-बीच एक विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। ऐसा लगता है कि हमें निशाना बनाया जा रहा है। यह विरोध-प्रदर्शन के लिए कोई सही जगह नहीं है। उन्होंने पहले ही दुकानें बंद करना शुरू कर दिया है। यह दशहरा का वीकेंड है। इस विरोध-प्रदर्शन को रोका जाना चाहिए।
pc- .deccanchronicle.com





