Congress: दिल्ली में बदला कांग्रेस मुख्यालय का पता, 252 करोड़ की लागत से तैयार हुई नई बिल्डिंग
- byShiv
- 15 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय का पता अब बदल चुका है। जी हां जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया है। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय ‘24 अकबर रोड था, अब मुख्य विपक्षी दल का नया मुख्यालय 9ए कोटला मार्ग पर बनाया गया है। सोनिया गांधी ने फीता काटकर नए भवन का उद्घाटन किया।
कई कांग्रेसी नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी, पार्टी के कई पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य मौजूद रहे। इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, विभिन्न राज्यों के पार्टी के विधायक दल के नेता, सांसद, कई राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे।
इंदिरा भवन
2009 में हुआ था इस दफ्तर का शिलान्यास
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के नए दफ्तर की इस इमारत का शिलान्यास साल 2009 में तब हुआ था जब केंद्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी थीं, लेकिन इसके निर्माण में 15 साल लगे हैं। बताया जा रहा है कि संसाधनों की कमी की वजह से इसके निर्माण में देरी हुई है। इसकी लागत 252 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
pc- news9live