Congress: भारत अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-यह समझौता किसी भी तरह से फादर ऑफ ऑल डील्स नहीं लगता
- byShiv
- 03 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर सहमति की खबर है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान किया, जिसके तहत अमेरिकी टैरिफ को 50 फीसदी से घटकर 18 फीसदी कर दिया है। इस डील के साथ ही देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला किया है।
भाजपा कर रही तारीफ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने ट्रेड डील का ऐलान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार समझौते का स्वागत करते हुए इसे शानदार ऐलान बताया। अमेरिका से व्यापार डील को लेकर लेकर जहां मोदी सरकार इसे कूटनीतिक और आर्थिक उपलब्धि बता रही है वहीं, विपक्ष ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए हैं।
कांग्रेस क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एलान के बाद कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए मोदी सरकार को कठघरे में खड़ी करती नजर आई। कांग्रेस ने कहा कि भारत से जुड़े फैसलों की जानकारी बार-बार अमेरिका से दी जा रही है, न कि भारत सरकार की ओर से बताया जा रहा, कांग्रेस का कहना है कि यह स्थिति भारत की विदेश नीति और सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करती है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह समझौता देखने में किसी भी तरह से फादर ऑफ ऑल डील्स नहीं लगता।
pc- newsarenaindia.com





