Congress: राहुल गांधी पहुंच गए झुग्गी बस्ती में, एसआईआर में 728 में से काट दिए 727 नाम, बचा सिर्फ 1...
- byShiv
- 29 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती में पहुंच गए है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में केवल एक नाम बचा है, बाकी 727 नाम काट दिए गए हैं। राहुल गांधी ने बताया कि यहां घर तोड़ दिए गए थे, उन्होंने एसडीएम से इस बारे में कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि हाउस नंबर 0 बेघरों के लिए है, इसके बावजूद लोगों के नाम काट दिए गए।
क्या लिखा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं, 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोट डाल चुके हैं। 2023 में इनके घर तोड़ दिए गए थे, लेकिन ये कहीं नहीं गए, आज मैं इनकी झुग्गी में गया और इनसे सुना कि चुनाव आयोग ने इनके साथ क्या किया है। राहुल गांधी ने आगे बताया कि एसडीएम से फोन पर मैंने कहा- मकान होने या न होने का वोट के अधिकार से कोई रिश्ता नहीं है, ज्ञानेश कुमार कह चुके हैं कि हाउस नंबर 0 बेघरों के लिए है, फिर भी 727 लोगों का नाम काट दिया गया।
साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एसआईआर नहीं, यह वोट चोरी का तरीक़ा है। जिनके पास पहले ही सबसे कम है, उनसे उनकी इकलौती ताक़त छीनी जा रही है, राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे, पर जिस सिस्टम ने उनसे यह कराया, उसका हिसाब भी होगा।
pc- facebook






