Crime: पत्नी के शव के साथ 2 दिन तक बैठा रहा पति, मां की छाती से चिपकी रही डेढ़ साल की बेटी, जब आने लगी बदूबू तो फिर....

इंटरनेट डेस्क। गाजियाबाद के खोड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां रविवार रात गर्भवती महिला का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो दिन से कमरे में पड़ा था और डेढ़ साल की मासूम मां के सीने से चिपकी रही। पति कुछ देर पहले ही फरार हो गया था। परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मूलरूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली 22 वर्षीय चांदनी की शादी विपिन से तीन साल पहले हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। 

अभी थी दोबारा गर्भवती
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतका चांदनी अभी चार माह की गर्भवती थी। मजदूरी करने वाला विपिन 15 दिन पहले ही खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाली पूनम के मकान में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहने आया था। उसकी पड़ोसन प्रमिला ने बताया कि दो दिन से चांदनी और उसकी बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं। रविवार शाम चांदनी का देवर नितिन उर्फ नितीश आया था, जो कमरे में गया और तेजी से निकल कर भाग गया। उन्होंने चांदनी की बहन को बताया, बहन कमरे में घुसी तो बदबू आ रही थी। चांदनी जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी और उसके सिर के आसपास खून था, जो काला पड़ चुका था। उसके सीने से उसकी डेढ़ साल की बेटी भी चिपक कर सो रही थी।

पुलिस ने क्या बताया
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच और शव को देखकर लग रहा है कि दो दिन पहले चांदनी की मौत हुई थी। चांदनी के गले पर हल्के निशान थे और कमरे में एक फंदा भी लटका हुआ था। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि शुक्रवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद चांदनी ने फंदा लगाने का प्रयास किया, लेकिन या तो फंदा टूट गया या किसी ने काट दिया। इसके कारण चांदनी नीचे गिरी और उसके सिर का पिछला हिस्सा दीवार या किसी चीज से टकराया। सिर में गहरी चोट लगी और खून बहने से मौत हो गई। वहीं प्रमिला ने बताया कि चांदनी का पति विपिन सोमवार शाम तक कमरे पर ही था और अपने दैनिक कार्य सामान्य तौर पर कर रहा था। घर के अंदर से बच्ची के रोने या चांदनी की कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। वह कमरे में ही था और बच्ची को संभालता रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि शव से बदबू आने पर रविवार की शाम विपिन कमरे से चला गया।

pc- india tv hindi