Crime news: प्रेमी ने दूसरी प्रेमिका के लिए पहली को सुला दिया मौत की निंद, मां-बाप ने भी दिया साथ...अब पुलिस कर रही
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां वेलेंटाइन वीक में प्रेमिका की हत्या में एक प्रेमी को जेल जाना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार प्रेमी नई प्रेमिका की चाह में पुरानी से पीछा छुड़ाना चाहता था। गला दबाकर हत्या कर दी। यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले युवती के शव के मामले में यह सच्चाई सामने आई है। हत्याकांड में प्रेमी के माता-पिता भी शामिल थे।
माता पिता भी शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो युवक के माता पिता ने प्रेमिका का शव ठिकाने लगाने में बेटे की मदद की थी। पनवाड़ी विकास खंड के गांव विजयपुर निवासी छोटेलाल वर्मा की बेटी सोनाली की शादी हैवतपुरा के रहने वाले बाबू के साथ हुआ था। पनवाड़ी में मामा के घर रहने के दौरान सोनाली का पड़ोस में रह रहे सनी से प्रेम प्रसंग हो गया। सोनाली की शादी के बाद भी वह उसका पीछा करता रहा। कई बार उसकी ससुराल भी गया। बाद में दोनों ने घर से भागने का फैसला लिया और भाग गए।
कर दी हत्या
जानकारी के मुताबिक छह फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे पर खंदौली टोल प्लाजा से तीन किलोमीटर आगे गांव सौरई के पास कंबल में लिपटा हुआ युवती का शव मिला था। चेहरे पर खून लगा था। गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने एआई की मदद से युवती का फोटो ठीक किया था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म की मदद से युवती की पहचान सोनाली के रूप में हुई थी। वह मूलत महोबा की रहने वाली विवाहित थी। करीब चार साल पहले अपने प्रेमी सनी के साथ चली गई थी। सनी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वह दिल्ली में देह व्यापार के रैकेट से जुड़ा हुआ है। सोनाली ने मोहब्बत में उसके खातिर अपना घर तो छोड़ दिया, मगर सनी के साथ खुश नहीं थी। सनी एक दूसरी युवती के प्यार में पागल हो गया था। सोनाली इस बात का विरोध करती थी। सनी को नई प्रेमिका के साथ वेलेंटाइन मनाना था। उसने प्रेमिका से वादा किया था कि वेलेंटाइन डे वाले दिन उससे शादी कर लेगा। उसे सोनाली को रास्ते से हटाना था। गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
pc- india today






