Crime News: हेल्प के नाम पर महिला को पहले दिया पैसा, फिर ले जाकर बारी बारी से किया गैंगरेप, दो घंटे बाद छोड़कर हुए...

इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद में मदद के नाम पर हैवानियत का मामला सामने आया है। यह घटना सामने आते ही लोगों के होश उड़ गए। यहां एक महिला द्वारा लिफ्ट मांगने पर दो युवकों ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद युवती को चलती कार से सड़क पर फेंक दिया। वहीं युवती के पड़ोसी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता ने बताया कि मैने उनसे लिफ्ट मांगी थी। उन्होंने मुझे देख कर गाड़ी रोकी और बोला ये ले 600 रुपये तू परेशान लग रही है। मुझे नहीं पता था वह लोग गलत काम के लिए पैसे डाल रहे हैं, उन बंदों ने मुझे पेटीएम के जरिए पैसे डाले।

3 बच्चे हैं पीड़िता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता के तीन बच्चे हैं और मस्जिद के पास की एक हिंदू कॉलोनी में रहती है। पीड़िता ने जख्मी हालत में अपनी बहन को फोन किया और घटना के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता की बहन ने पड़ोसियों से मदद ली।

पड़ोसी के साथ युवती को पहुंचाया अस्पताल
पीड़िता की बहन के बुलाने पर पड़ोसी राजा चौक के पास पहुंचा, जहां पीड़िता खून में लथपथ थी। पड़ोसी युवक उन्हें पास के अस्पताल ले गया, लेकिन पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पीड़िता ने बताया कि बारी-बारी से दोनों आरोपियों ने उनके साथ गैंग रेप किया। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी के पास दो घंटे तक गाड़ी रोक कर रेप किया।

pc- aaj tak