Crime News: राजस्थान के चूरू में एक नहीं 18 लोगों ने बनाए 32 साल की महिला के साथ संबंध, वीडियो दिखा किया उसके साथ....

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के चूरू से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानने के बाद हर कोई परेशान हो जाएगा। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगा तो उनके होश उड़ गए। जी हां यहां चूरू में एक महिला के साथ 18 लोगों ने रेप किया है। महिला ने पुलिस में अपने साथ अट्ठारह लोगों द्वारा रेप करने की एफआईआर दर्ज करवाई है। पहले महिला के साथ एक शख्स ने रेप किया। उसके बाद 17 लोगों ने उसे अपना शिकार बनाया। 

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित महिला की उम्र 32 साल है, इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। पुलिस महकमे को भी जब इस घटना की जानकारी मिली तो अफसरों के होश उड़ गए। महिला ने सभी 18 आरोपियों की पहचान की है और सभी को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस ने बताया की उन्हें ये भी जानकारी मिली है कि सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील वीडियो फैलाए जा रहे हैं।

पहचान वाले ने ही दिया धोखा
खबरों की माने तो एफआईआर में महिला ने बताया कि वो अपने गांव के ज्ञानसिंह को जानती थी। उसके साथ बातचीत करती थी, एक दिन ज्ञानसिंह ने उसे अपने घर बुलाया वहां जाने के बाद आरोपी ने महिला को डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। ज्ञानसिंह ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसी वीडियो के जरिये उसने कई और बार महिला को घर बुलाया और उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। ज्ञानसिंह ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया था, इसके बाद उसने अपने कुछ दोस्तों को भी घर बुलाया और उनके साथ मिलकर महिला का रेप किया। कुल 17 लोगों ने महिला को अपना शिकार बनाया।

pc-healthunbox.com