Crime News: राजस्थान के ब्यावर में फैक्ट्री में हुआ नाइट्रोजन गैस का रिसाव, मालिक सहित 3 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के ब्यावर में सोमवार रात एक बड़ी घटना सामने आई हैं और इस घटना के सामने आने के बाद से ही लोगों के होश उड़े पड़े है। बताया जा रहा हैं की यहां पर तेजाब फैक्ट्री में नाइट्रोजन गैस रिसाव की घटना से अफरा-तफरी मच गई। गैस लीक होने से फैक्ट्री मालिक सुनील सिंघल की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोग प्रभावित हुए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया और फैक्ट्री को सीज करने के आदेश जारी किए हैं।

कैसे हुई घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना ब्यावर के बाड़िया क्षेत्र स्थित एक रसायन फैक्ट्री में रात करीब 10 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री के गोदाम में खड़े एक टैंकर से नाइट्रोजन गैस का रिसाव हो गया। रिसाव इतनी तेजी से हुआ कि कुछ ही मिनटों में गैस पूरे इलाके में फैल गई। आसपास के लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, आंखों में जलन महसूस हुई और कई लोग अचेत हो गए। इसके साथ ही फैक्ट्री मालिक सुनील सिंघल ने गैस रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन लगातार गैस के संपर्क में रहने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अजमेर के जेएलएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

कई पशु भी मारे गए
गैस रिसाव से 60 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर प्रभावित लोगों को सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया हैं। कई पालतू और आवारा पशुओं की भी इस गैस की चपेट में आने से मौत हो गई।

pc- newsbytesapp.com