Cristiano Ronaldo: रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने अपने 5 बच्चों की मौजूदगी में की शादी, सालों की अटकलों पर लगा विराम

इंटरनेट डेस्क। फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज ने सालों की अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार शादी कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर शादी की पुष्टि करते हुए हाथों में वेडिंग बैंड पहने हुए फोटो साझा की है।

बताया जा रहा है कि रोनाल्डों और रोड्रिगेज ने पुर्तगाल के कैस्काइस में एक निजी समारोह में अपने पांचों बच्चों की मौजदूगी में एक-दूसरे से शादी रचाई,वहीं, इटली के जर्नलिस्ट फैब्रिजियो रोमानो ने भी शादी की पुष्टि की है।

रोनाल्डो की शादी से कुछ दिन पहले जानकारी सामने आई थी कि रोनाल्डो अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर रोड्रिगेज से अपने होमटाउन मदेरा के फंचल में एस कैथेड्रल में शादी करने जा रहा है, इसके बाद सैकड़ों प्रशंसक वहां जमा हो गए, लेकिन बाद में पता चला कि वहां फैबियो नाम के व्यक्ति से निकोल नाम की महिला की शादी हो रही थी, रोनाल्डो ने इस घटना पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी थी और उनके परिवार ने उस वक्त शादी की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया था।

pc- tv9