Delhi Elections 2025: दिल्ली को भी मिलेंगे दो डिप्टी सीएम! इस दिन हो जाएगा मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भारतीय जनता पार्टी की  सरकार बनने जा रही है।  इस स्थिति में किसे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा और किसे नहीं अभी यही चर्चा चल रही है। कई लोगों के नाम सीएम रेस में चल रहे हैं। पार्टी ने साफ किया है कि 14 फरवरी के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा।  इसी बीच भाजपा राजधानी को मिनी भारत के रूप में दिखाना चाहती है। इसके लिए नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। 

हो सकते हैं दो उपमुख्यमंत्री
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पार्टी  एक सीएम के साथ में दो डिप्टी सीएम बनाने पर विचार कर रही है। इससे विभिन्न जातियों को साधने में मदद मिलेगी। पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार में दो उपमुख्यमंत्री रखने के कदम से पार्टी को विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, इसकी बहुत संभावना है क्योंकि ऐसा कई अन्य राज्यों में भी किया गया है, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के नेताओं को समायोजित करने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। 

रविवार को बैठक संभव
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम के अमेरिका दौरे के बाद ही सीएम पर फैसला होगा। साथ ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों को भी अंतिम रूप देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीकेंड पर विदेश यात्रा से स्वदेश लौटने के बाद भाजपा के सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। पार्टी नेताओं ने बताया कि सदन के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होने की संभावना है।

pc- gulfnews.com