Delhi: सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग का मालिक लिया गया हिरासत में, राजस्थान के भिवाड़ी के से पकड़ा गया

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी बिल्डिंग के मालिक हरिराम को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह बिल्डिंग गिरने के बाद से ही गायब था और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है। दिल्ली में हरिराम का मेडिकल करवाया जाएगा। उसके बाद हरिराम को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। दिल्ली पुलिस हरिराम की कस्टडी की मांग करेगी। दरअसल पुलिस जानना चाहती है कि हादसे के बाद हरिराम क्यों भागा? क्या हरिराम गुप्ता ने कोई सबूत मिटाने की कोशिश थी?

वहीं देर शाम हरिराम के बाद उसका बेटा महेश और हरिराम की पत्नी उर्मिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तीनों की गिरफ्तारी हो गई है। जानकारी के मुताबिक हरिराम और उसके बेटे महेश के नाम बिजली का कनेक्शन था, जबकि प्रॉपर्टी ऑन पेपर हरिराम की पत्नी उर्मिला के नाम थी। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग अलग टीमें बनाई थीं। इन 10 टीमों में जिले की लोकल पुलिस और स्पेशल स्टॉफ के अलावा जिले के अलग-अलग ऑपरेशन यूनिट के पुलिसकर्मी शामिल थे। इन सभी टीमों को जिले के एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी लीड कर रहे थे। हरिराम को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी में भी छापेमारी की थी।

pc- indiatv.in