Delhi: सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात, मेट्रो स्टेशन बंद, 300 कैमरों से निगरानी
- byShiv
- 10 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी आज 10 अक्टूबर को प्रदर्शन करने जा रही है। इस प्रदर्शन के चक्कर में देश के कई राज्यों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों से दिल्ली आने वाली ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है, हालांकि इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई है, राजधानी दिल्ली के कई रास्तों पर डायवर्जन है और जगह-जगह पुलिस की चेकिंग जारी है। बॉर्डर पर भी सुरक्षा बल तैनात हैं।
57 मेट्रो स्टेशन बंद
खबरों की माने तो प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट कल से ही बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले अपने बयान में कहा था कि, सीजेपी की ओर से आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है, यानी आवेदन देने की तय समय सीमा का पालन नहीं हुआ, पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है।
25 हजार पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, दिल्ली में करीब 25 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है, प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
pc- india tv hindi





