Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। धुरंधर 2 हर दिन कमाई से नया इतिहास रच रही है। भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजार में भी धुरंधर द रिवेंज का दबदबा देखने को मिल रहा है। रिलीज के 10 दिनों के अंदर ही धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपर-डुपर हिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इस लिसट में प्रभास की ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 भी शामिल है।
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने 9 साल पुराना बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया। धुरंधर 2 अब विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली 2 नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 20 मिलियन डॉलर (188 करोड़ रुपये लगभग) की कमाई करके इतिहास रचा था। 9 साल तक बाहुबली 2 का ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया था लेकिन अब आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 ने प्रभास की फिल्म का ये रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। बॉक्स ऑफिस मोजो के मुताबिक, धुरंधर 2 अभी तक नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। इसने 22 मिलियन डॉलर (207 करोड़ रुपये लगभग) का कारोबार कर लिया है।
pc- herzindagi.com






