Dhurandhar: धुरंधर साल 2025 की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में से एक, 1300 करोड़ पहुंचा कमाई का आंकड़ा!
- byShiv
- 17 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म धुरंधर से हर तरफ छाए हुए हैं। उनकी फिल्म ने पैसा भी जमकर कमाया हैं और अभी भी कमा रही है। धुरंधर साल 2025 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है, जिसका कलेक्शन 850 करोड़ पार पहुंचा है। ये पल रणवीर के लिए बहुत बड़ा है।
उनकी आखिरी फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानी हिट थी, मगर रणवीर के टैलेंट के साथ न्याय नहीं कर पाई थी। लेकिन अब धुरंधर ने उनके लिए वो किया, जो आज से पहले उनकी किसी भी फिल्म ने नहीं किया था।
वैसे खबरें यह हैं की इस फिल्म की वर्ल्ड वाइड कमाई की बात की जाएं तो यह फिल्म अब तक लगभग 1300 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। वहीं धुरंधर 2- 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, जिसमें अभी लगभग दो महीनों का समय बाकी है। इस बीच डायरेक्टर आदित्य धर फिल्म के ट्रेलर पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।
pc- punemirror.com






