Diwali 2024: जान ले आप भी दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुर्हूत, किस समय कर सकते हैं आप भी पूजा
- byShiv
- 31 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। पांच दिवसीय दिपोत्सव देशभर में धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में दीपावली का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक है। ऐसे में देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। वैसे इस साल 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दोनों दिन दिवाली मनाई जा रही है। तो जानते हैं दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त।

दिवाली पूजा मुहूर्त
आपको बता दें कि 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरू हो रही है और 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में आप चाहे तो दोनों दिन ये त्योहार मना सकते है। वैसे जो मुहूर्त बन रहा है वो 31 अक्टूबर का ही बन रहा है।

ये रहा पूर्जा मुहूर्त
31 अक्टूबर को दिवाली है। इस दिन लक्ष्मीपूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 16 मिनट तक है। इसके अलावा शाम 06 बजकर 27 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 32 मिनट तक दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त है। दिवाली के दिन निशिता काल में भी पूजा की जाती है। इस दिन रात 11 बजकर 39 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक निशिता काल पूजा का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही आप चाहे तो एक नवंबर को भी पूजा कर सकते हैं। इस दिन भी पूजा के शुभ मुर्हूत है।
pc-amar ujala, livepujayagya.com, jagran tv