Emotional movement: तस्वीर हाथों में लिए रोता-कांपता हुआ लड़का, अचानक पीएम मोदी की पड़ी नजर तो रूकवाई गाड़ी और फिर....वीडियो देख हर कोई...

इंटरनेट डेस्क। आपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो देखें होंगे, लेकिन ऐसा इमोशनल कर देने वाला वीडियो नहीं देखा होगा। आपको बता दें कि देश में पीएम मोदी की झलक पाने के लिए लोग खड़े रहते है। अपना प्रेम उनको दिखाने के लिए वो कुछ न कुछ करते रहते हैं। अब ऐसा ही कुछ पीएम मोदी की सूरत की रैली में देखने को मिला। यहां पर हजारों की भीड़ में मोदी के जयकारे लगाते लोगों के बीच एक कांपता और रोता हुआ लड़का एक तस्वीर हाथ में लिए भावुकतापूर्ण इशारा कर रहा था। 

क्या था तस्वीर में
असल में उस तस्वीर पर लड़के को पीएम मोदी का ऑटोग्राफ चाहिए था। और आखिर में जो उस लड़के को चाहिए था वो उसे मिल गया। पीएम मोदी की नजर उस लड़के पर पड़ गई। पंडाल में सबसे आगे खड़ा किशोर लगातार पीएम मोदी को वह तस्वीर दिखा रहा था, उसका शरीर पूरी तरह से कांप रहा था और आंखों से लगातार आंसू बह रहे थे। जैसे ही मोदी की नज़र उस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इशारा किया। कुछ पल वह रुके, सिक्योरिटी ने किशोर के हाथों की तस्वीर लेकर उन तक पहुंचाया। फिर उन्होंने उस पर अपना ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद उसे तस्वीर वापस कर दी गई।

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
पीएम मोदी और उनके चाहने वाले के बीच का ये भावुक पल कैमरे में केद हो गया और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई यूजर्स ने इसे पीएम मोदी का दिल जीतने वाला पल बताया। वो लड़का जो तस्वीर लिए हुए था उसमें पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां की पेंटिंग बनी हुई थी।

pc- india news,dailymotion.com